फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने खनन करते जेसीबी व तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। एसडीएम ने बुधवार को अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जगसरा में दबिश देकर मिट्टी खनन कर रही जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। इन सभी वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह टीम के साथ गांव जगसरा पहुंचे तो वहां पीरनखेड़ा गांव निवासी किसान रामसुख के खेत में मिट्टी का खनन होते मिला।
एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर ट्राली को मौके से पकड़ा गया है। मौके पर मौजूद जेसीबी चालक व अन्य लोग खनन संबंधी कोई अनुज्ञा पत्र नहीं दिखा सके। जिस वजह से सभी वाहन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं। साथ ही खनन विभाग को जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें