फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए 4 व महामंत्री पद के लिए 5 दावेदारों ने लिए नामांकन पत्र

विज्ञापन
नामांक न पत्रों की बिक्री प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को चुनाव समिति के पदाधि? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल, हरदोई के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को चुनाव कमेटी की देखरेख में मंडी स्थित व्यापार भवन में सात पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। सात पदों के लिए कुल 29 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल की द्विवार्षिक कमेटी की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को चुनाव अधिकारी व कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
चुनाव समिति के सदस्य विपिन गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार, महामंत्री पद के पांच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, वरिष्ठ मंत्री पद के लिए दो, कनिष्ठ मंत्री पद के लिए सात व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। बताया कि बुधवार दोपहर तक नामांकन पत्रों का दाखिला होगा व इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस मौके पर चुनाव कमेटी के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह, सदस्य राकेश शुक्ला, संजीव कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता व अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें