फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज 18 गांवों को दिन में नहीं मिलेगी बिजली

Sat, 18 May 2024 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उबारपुर बिजलीघर से जुड़े करीब 18 गांव, शीतगृह, चीनी मिल समेत कई फैक्टरियों की सप्लाई रविवार में सुबह सात से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। बिजलीघर की वीसीबी मशीन और तार बदलने के कारण यह समस्या रहेगी।
विज्ञापन


बिजलीघर से उबारपुर, अकड़ौली, चित्तौली, सादिकपुर, घुंघराला, कुराना, सिरोधन, मोड़ी कला, अब्दुल्लापुर मोडी, चोचई, मीरपुर कलां, महमूदपुर, हिमांयुपुर, नवादा, सांवी, मुर्शदपुर, हाफिजपुर को सप्लाई मिलती है। इसके अलावा शीतगृह, चीनी मिल, रेबन फीडस, डीएफसीसीएल को आपूर्ति दी जाती है। बिजलीघर में लगी वीसीबी मशीन की हालत खस्ता है, जिसे बदलने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कई विद्युतीकरण के अन्य कार्य भी होंगे। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे पूरा बिजलीघर बंद रहेगा। भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई मिल सके, इसलिए यह कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें