फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के जिंदल नगर स्थित पाइप बनाने की फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की मशीन के ऊपर से गिरकर मौत हो गई। गुस्साए श्रमिकों और मृतक के परिजनों ने फैक्टरी में हंगामा कर मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मसूरी थानांतर्गत के गांव कल्लूगढ़ी निवासी 26 वर्षीय शोएब हाईवे किनारे स्थित लोहे के पाइप बनाने की फैक्टरी में काम करता था। सोमवार को भी कंपनी में काम कर रहा था, अचानक शाम को वह मशीन के ऊपर से गिर गया। उसे उपचार के लिए मसूरी स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्टरी में मृतक के परिजनों, श्रमिकों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्टरी अधिकारियों द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की घोषणा के बाद मामला शांत कराया गया। मामले की सूचना मसूरी थाने को भिजवा दी गई है, उन्हीं के माध्यम से शव पोस्टमार्टम को गाजियाबाद भेजा जाएगा। अभी तक किसी के द्वारा इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें