फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्गर लेने गए बच्चे पर गिरा खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्गर लेने गए बच्चे पर गिरा खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा
विज्ञापन

पिलखुवा। ई-रिक्शा की टक्कर से ठेले के पास खड़े होकर बर्गर ले रहा मासूम के ऊपर खौलता तेल गिर गया। जिसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गया। मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परतापुर रोड निवासी राजेंद्र का आठ साल का पुत्र पुनीत बर्गर लेने के लिए गया था। इस दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा वहां से गुजर रहा था। जो अनियंत्रित होकर बर्गर के ठेले से टकरा गया। जिसके चलते ठेले के पास खड़े पुनीत के ऊपर कढ़ाई में खौलता तेल गिर गया। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना है कि पुनीत की हालत चिंताजनक बनी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें