पिलखुवा रोड पर पर उड़ रही धूल
पिलखुवा। रेलवे रोड के निर्माण कार्य के दौरान एनजीटी के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा हैं। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे रोड पर प्रेमवती मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई की है। कार्तिक मेले के चलते निर्माण कार्य बंद पड़ा है। जिसके चलते सड़क पर पड़ी मिट्टी धूल का गुबार बनकर उड़ रही है। इसके कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास सेन ने बताया कि ठेकेदार को पत्र भेजकर एनजीटी के आदेशों को पालन करने की चेतावनी दी गई है। वहीं ठेकेदार का कहना है कि एनजीटी के आदेशों का पालन करते सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।