फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग में टमाटर हुआ लाल, 100 रुपये तक पहुंचे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई- सेब टमाटर का एक भाव, 100 रुपये किलो
विज्ञापन

हापुड़। सहालग में सब्जियों की डिमांड बढ़ने से दाम भी आसमान छूने लगे हैं। टमाटर के दाम भी सेब के बराबर हो गए हैं। बाजार में 80 से 100 रुपये किलो तक टमाटर बिक रहा है। आलू, परमल, भिंडी के दाम भी बढ़े हैं, जबकि प्याज, बैंगन, मूली के दाम कम हुए हैं।
नवंबर माह से सहालग की शुरुआत हो गई है। इसके चलते हरी सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। आलू, टमाटर के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। नए आलू की आवक में बारिश होने के कारण देरी हुई है। अब पुराना आलू 20 रुपये किलो तो नया आलू 40 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी के थोक विक्रेता ब्रिजेश त्यागी बताते हैं कि उत्तराखंड से नया आलू सबसे पहले आना शुरू होता है। इस बार बारिश होने के कारण आलू आना लेट हो गया है। यहां भी बारिश से आलू की बुवाई लेट हुई है, जिससे बाहर से आने वाला आलू महंगा ही आ रहा, जबकि पुराने के दाम भी बढ़ गए हैं। अभी फूल और पत्ता गोभी बाहर से आ रहा है। टमाटर भी बाहर से आ रहा है। इसके अलावा मूली, खीरा, गाजर, नीबू, प्याज पर महंगाई का साया है।
सब्जियों के दाम प्रति किलो
सब्जी वर्तमान दाम एक सप्ताह पूर्व दाम
प्याज 30 50
टमाटर 100 50
गोभी 30 50
भिंडी 40 30
बैगन 30 20
मूली 25 30
परमल 60 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें