बिजली लाइन से घर में उतरा करंट, झुलसा बच्चा
पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला सद्दीकपुरा स्थित लगभग दो दर्जन मकान और कब्रिस्तान के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। शनिवार की देरशाम नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आकर एक मासूम बच्चा बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गया। घायल बच्चें का उपचार कराया जा रहा हैं। बच्चे की हालत चिंताजनक बतायी जाती हैं। इससे ऊर्जा निगम के खिलाफ लोगों में भारी रोष हैं। उन्होने शीघ्र तारों को हटवाने की मांग की हैं।
सद्दीकपुरा मोहल्ला स्थित अकरम की चक्की के पास निवासी आकिल ठेला लगाकर जूस बेचने का काम करता हैं। उसके मकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार गुजर रहे हैं। शनिवार की आकिल का पांच वर्षीय बेटा समद मकान की छत पर खेल रहा था। तार नीचे होने के कारण अचानक बिजली का करंट मकान पर उतर आया और वह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस घायल हो गया। बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हैं। लोगों का कहना है कि बिजली की तार जमीन से आठ से दस फीट की ऊचाई पर हैं। बरसात के मौसम में मकान पर बिजली के करंट महसूस किये जाते हैं। छतों पर कपड़ा तक नहीं सुखा सकते और बच्चें नहीं खेल सकते। कई बार रास्ते में पानी भर जाने के कारण बिजली उतर आती हैं। लोगों का आरोप है कि कब्रिस्तान में जहां से बिजली के तार गुजर रहे है, तार नीचे होने के कारण वहां पर कब्र नहीं बनायी जा सकती हैं। तार नीचे होने के कारण जनाजा निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। सभासद इस्लाम मलिक ने बताया कि पूर्व में दो व्यक्ति की बिजली के तारों की चपेट में आकर मौत हो चुकी हैं। उन्होने बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई इस बावत कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। लोगों का कहा है कि निगम के अधिकारी किसी बड़ी घटना के घटित होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल हैं।
बिजली के तार नीचे होने और मासूम बच्चें की बिजली करंट के चपेट में आकर झुलस घायल होने का मामला संज्ञान में नहीं हैं। शीघ्र ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बिजली के तारों को खींचवाकर लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, डिवीजन पिलखुवा।