फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर 20 हजार रुपये जेवर किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी धर्मेंद्र के घर में घुसकर एक युवक ने उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोर लाखों रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने बताया कि सात फरवरी को उसकी पत्नी रीता घर पर अकेली थी। इस दौरान एक अज्ञात युवक ने घर का दरवाजा खटखटाया। पत्नी ने दरवाजा खोला तो युवक ने उसकी पत्नी से एक व्यक्ति का पता पूछा और उसे एक शादी का कार्ड देने की बता कही। व्यक्ति ने कार्ड पर नाम लिखने के लिए पीड़ित की पत्नी से पैन मांगा। जैसे ही पत्नी पैन लेने के लिए घर के अंदर पहुंची। वैसे ही युवक भी पीछे से पहुंच गया और पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक घर से सोने की कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र, पाजेब समेत 20 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को बेहोशी की हालत में पड़ी थी। होश में आने पर पत्नी ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के संबंध में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें