फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी का निर्माणाधीन टावर गिरा, मकान क्षतिग्र्रस्त

विज्ञापन
त्यागी नगर में मकान पर गिरा मोबाइल टावर - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी का निर्माणाधीन टावर गिरा, मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड स्थित त्यागी नगर में एक मोबाइल कंपनी का निर्माणाधीन टावर अचानक गिर गया। जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

त्यागी नगर में टीटू त्यागी के खाली प्लाट में मोबाइल कंपनी के टावर का निर्माण हो रहा था। लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा था। मंगलवार देर शाम अचानक टावर गिर गया। इस दौरान मनमोहन गुप्ता का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर यह मोबाइल टावर खड़ा किया जा रहा था। हालांकि, बताया जा रहा है कि किसी ने टावर के बोल्ट खोल दिए थे, जिसके कारण यह गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें