फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद मां की मौत पर परिजनों

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जमा प्रसव महिला के परिजन - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
प्रसव के बाद मां की मौत पर परिजनों
विज्ञापन

का अस्पताल हंगामा, डॉक्टर फरार
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक अस्पताल में शांति विहार निवासी महिला ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चिकित्सक व अस्पताल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। मृतक महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शांति विहार निवासी प्रमोद ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसकी पत्नी आरती को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरती ने ऑपरेशन के बाद जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। 24 अक्तूबर को चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को घर भेज दिया। 25 अक्तूबर को आरती की हालत अचानक बिगड़ गई। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मंगलवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने आरती के उपचार में लापरवाही बरती। इस कारण उसकी मौत हो गई है। बुधवार को आरती की ससुराल व मायके पक्ष के लोग एकत्र होकर अस्पताल में पहुंचे और हंगामा किया। हंगामा होता देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चिकित्सक व अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद जदीद चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू पाया। मृतक के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अस्पताल के सीसीटीवी का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।
----
एक साल भी नहीं हुआ था शादी को, उजड़ गई दुनिया
उसकी शादी 11 दिसंबर 2020 को उसकी शादी जनपद गाजियाबाद के गांव शाहपुर बम्हैटा निवासी आरती के साथ हुई थी। प्रमोद का रो रोकर बुरा हाल था। शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। परिवार बेटियों के जन्म की खुशियां मना रहा था, लेकिन अब दो मासूम बेटियों की परवरिश का संकट मंडराने लगा है। आंखें खोलने से पहले ही बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें