फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने पर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद न मिलने पर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली गन्ना समिति की ओर से खाद वितरण न करने पर गुस्साए किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। वहीं समिति पर खाद की कालाबाजारी का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

सिंभावली में स्थित गन्ना समिति से किसानों को यूरिया और डीएपी का वितरण किया जाता है। दिवाली पर्व पर कई दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को समिति क्षेत्र से जुड़े गांवों के किसान समिति परिसर पहुंचे तो गोदाम का ताला लगा देखकर किसान भड़क गए। उन्होंने समिति के गोदाम पर एकत्र होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खाद वितरण करने वाले कर्मचारी कालाबाजारी करने के साथ ही अपने कुछ खास चहेतों को सुबह और शाम खाद बांटते हैं। जबकि दिन में गोदाम बंद रखते हैं। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रदर्शन करने वालों में अंकित प्रधान, नजर मोहम्मद, अमित कुमार, विपिन फौजी, नीटू सिंह, राजेंद्र सिंह, छोटे खां, शाकिब, रईसुद्दीन समेत अन्य किसान शामिल रहे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण मंगलवार और शुक्रवार को खाद का वितरण किया जा रहा है। किसानों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। फिर भी आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें