नेशनल हाईवे के एक अस्पताल और स्कूल में ट्रांसपोर्ट का करने वाले युवक ने दोनों संस्थानों के आठ अफसरों व दो अज्ञात के खिलाफ 5.60 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।
इस बाबत कोतवाल यशवीर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी अंकित भारद्वाज ने कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नवंबर 2014 से वह नेशनल हाईवे के एक अस्पताल और इंटरनेशनल स्कूल में ट्रांसपोर्ट का कार्य करता आ रहा था।
सात मई 2016 को उसकी तबीयत खराब हुई तो अल्ट्रासाउंड के बाद डॉ. ध्रुव ने 5.60 लाख रुपये हड़पने की नियत से उसे दहपा रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल का हिसाब करने के बाद वह घर पहुंचा तो अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें फोन कर बुलाया।
पहुंचने पर पैसे मांगने पर गबन, बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में डॉ. ध्रुव, डॉ. प्रीति, सुनील पांडेय, विवेक, शारदा अग्रवाल, संजीव, पुनीत, खुशप्रीत कौर सहित दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उधर, इस संबंध में एडमिस्ट्रेटर डॉ. ध्रुव का कहना है कि ट्रांसपोर्ट का कार्य करने वाले युवक के आरोप निराधार हैं, बल्कि उस पर ही अस्पताल का बकाया है।