फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्दा प्रत्यारोपण के नाम पर भाकियू नेता से लाखों की ठगी

Thu, 16 Jun 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भाकियू नेता से लाखों की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू नेता से गुर्दा प्रत्यारोपण के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को भाकियू पदाधिकारियों ने गढ़-स्याना रोड स्थित भाकियू जिला प्रभारी के आवास पर पंचायत की।
विज्ञापन


पंचायत में भाकियू नेताओं ने आरोपी से रुपये वापस दिलाने के साथ उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कार्रवाई नहीं होने पर अस्पताल में तालाबंदी कर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

गढ़-स्याना रोड स्थित भाकियू जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा के आवास पर बृहस्पतिवार को पंचायत हुई। इसमें संगठन के जिला महासचिव प्रधान सुरेश चौहान से गुर्दा प्रत्यारोपण के नाम पर हुई साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामला प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव सतबीर चौधरी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जिला महासचिव प्रधान सुरेश चौहान के गुर्दे खराब हो गए थे, इसका पता लगते ही पिलखुवा के एक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक उसके पास आ गए।

उन्होंने 300 रोगियों का सफल गुर्दा प्रत्यारोपण करने का हवाला देकर सुरेश चौहान को साथ ले जाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया और गुर्दा बदलने के नाम पर साढ़े तीन लाख की वसूल लिए। डेढ़ माह बीतने के बाद भी गुर्दे नहीं बदले गए।

जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासनिक स्तर से भाकियू जिला महासचिव से ली गई रकम वापस दिलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके विरोध में संबंधित अस्पताल में तालाबंदी कर भाकियू कार्यकर्ता बेमियादी धरने पर बैठेंगे।

हालांकि अभी इस संबंध में भाकियू की ओर से सीएमओ और पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पंचायत में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मूलचंद यादव, कृपाराम राणा, चमन प्रधान, अंकुर सिरोही, हरजीत सिंह,

विपिन ढाना, टिलुवा, सोनू प्रधान, राहत खां, माशा अल्लाह, नीरज तोमर, विनोद तोमर, देवेंद्र शर्मा, नंदकिशोर सैनी, संदीप शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएमओ डॉ. एके सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें