फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने महिला से लूटे कुंडल

Tue, 22 Mar 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बाइकर्स ने सोने के कुंडल लूट लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत से चारा लेने जा रही एक महिला से गन प्वाइंट पर बाइकर्स ने सोने के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के कनौर गांव के किसान मुकेश लोधी की पत्नी रीमा मंगलवार शाम खेत से चारा लेने जा रही थी।  रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की बल पर उसे रोका और कुंडल लूट लिए।

रीमा ने विरोध कर दिया तो बदमाशों ने उससे मारपीट की और फिर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। रीमा ने घर आकर लूट की बात बताई तो परिजन थाने में लेकर गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें