फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा

Wed, 13 Jul 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भाजपाइयों ने बहादुरगढ़ थाने का घेराव ‌किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध वसूली और निर्दोषों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने बहादुरगढ़ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। साथ ही पार्टी नेताओं ने सपा सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया।
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान के आह्वान पर चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता डेहरा कुटी पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष अशोक पाल, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. सुरेश नागर, हरिराज चौधरी, गाजियाबाद पार्षद भूपेंद्र चौधरी,

महिला मोर्चा जिला प्रभारी मीना सिंह, शिक्षाविद् नीलम सिंह और ठाकुर शिखा चौहान, समरपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपाई नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक पाल और किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रिंसिपल सुरेश नागर ने आरोप लगाया कि सूबे की सपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में अनैतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर लोगों में नफरत का जहर घोलने का काम कर रही है।

ठाकुर समरपाल सिंह और शिखा सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह निरंकुश होकर काम कर रही है। अफसरों के कार्यालयों समेत सड़कों पर खुलेआम वसूली हो रही है।

हरिराज चौधरी और भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं समेत निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया जा रहा है। मौके पर आए एसओ आरके शर्मा को भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा,

जिसमें यूपी की सपा सरकार को बर्खास्त कराकर राष्ट्रपति शासन लगवाए जाने की मांग की गई है। मंडलाध्यक्ष यंगपाल चौहान, विधानसभा प्रभारी सुमन प्रकाश त्यागी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, महेंद्र चौहान, दीपक भाटी, इंद्रपाल सिंह, रिंकू राघव, हुकुम सिंह, अमरजीत सिंह समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने पार्टी के क्षेत्रीय सांसद कंवर सिंह तंवर के प्रति खासी नाराजगी जताई। आरोप था कि सांसद गढ़ क्षेत्र की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं, जिससे लोगों को मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अपेक्षित स्तर पर लाभ नहीं मिल रहा है।

भाजपाइयों ने मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं से पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजकर क्षेत्रीय सांसद की कार्यप्रणाली और जन उपेक्षा के विषय में अवगत कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें