फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को जिला मुख्यालय का घेराव करेगी भाकियू

Wed, 13 Jul 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
bku - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ना भुगतान की मांग और तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन 15 जुलाई को जिला मुख्यालय का घेराव करेगी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को गांव सीतादेई में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें यशवीर सिंह ने कहा कि किसानों के धरना प्रदर्शन और बार-बार उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद भी किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल सका है।

इस कारण किसान आर्थिक स्थिति से कमजोर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में भी किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। खसरा, खतौनी के लिए किसानों से अवैध वसूली की जाती है।
विज्ञापन


जब किसान अवैध धन देने से इंकार कर देते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। इसे भाकियू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए निर्णय लिया गया है कि कार्यकर्ता 15 जुलाई को जिला मुख्यालय का घेराव कर डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें