राठ। बुंदेलखंड फिजिकल एकेडमी ने गुरुवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें पूजा और शिवम ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बलवीर सिंह ने कहा कि प्रतिभागियों को अपनी क्षमता के आकलन का मौका मिलता है। संयोजक दृगपाल सिंह ने बताया कि बालक वर्ग की 16 सौ मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, ओमशरण द्वितीय व सत्यम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 24 सौ मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, निशा द्वितीय व लीला तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बालकों की आठ सौ व बालिकाओं की चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी कराई गई। समापन पर स्वामी ब्रम्हानंद समाधि स्थल पर पुरस्कार वितरण हुआ। मुख्य अतिथि राजपूत चंद्रवती वर्मा, सुर्जन सिंह, राजेंद्र राजपूत, रामपाल राजपूत, राजू राजपूत, तिलक राजपूत, प्रहलाद सिंह, डॉ. सुभाष आदि मौजूद रहे।