फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पहुंचते चहके नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के चलते डेढ़ वर्ष से बंद परिषदीय स्कूल बुधवार को खुले तो नौनिहाल चहकते नजर आए। हालांकि पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम ही रही। कोविड 19 के चलते मार्च 2020 को लगाए गए देशव्यापी लाकडाउन से एक से 8 तक के परिषदीय स्कूलों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। तबसे परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक कार्य बंद चल रहा था। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने एक सितंबर से सभी परिषदीय विद्यालयों में पुन: शिक्षण कार्य आरंभ करा दिया है।
विज्ञापन

जनपद में 976 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें सात कस्तूरबा आवासीय विद्यालय हैं। कुल एक लाख 17 हजार 737 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें 58 हजार 27 बालक व 59 हजार 710 बालिकाएं हैं। अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल टिकरौली के सहायक अध्यापक जय प्रकाश ने बताया कि करीब 150 बच्चे विद्यालय में पंजीकृत हैं। पहले दिन 100 बच्चे ही उपस्थित हुए। कोविड 19 को देखते हुए स्कूल में सैनिटाइजर व मास्क भी उपलब्ध कराए गए।
मौदहा संवाद के अनुसार, फत्तेपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में पंजीकृत 132 बच्चों में से 52 बच्चे उपस्थित रहे। शिक्षकों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई। खंड शिक्षाधिकारी रामगोपाल ने बताया कि पहले दिन बच्चों की उपस्थित अभिभावकों की सहमति से 50 प्रतिशत रही। गुरुवार को नगर क्षेत्र की व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन

गहरौली संवाद के अनुसार, सुबह दस बजे प्राथमिक विद्यालय तृतीय में पंजीकृत 140 छात्रों में से 80 छात्र पढ़ाई के लिए स्कूल आए। अध्यापक हरिकिशन शिवहरे छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ाते हुए मिले। वहीं कन्या प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 118 छात्राओं में से 40 छात्राएं उपस्थित रहीं। यहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक शशि साहू, अध्यापक बबली राजपूत मौजूद मिलीं। अलरा गौरा में पंजीकृत 125 में 63 छात्र पहुंचे। जबकि खड़ेही लोधन में विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक रामजी सहाय त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में कुल 148 छात्र पंजीकृत हैं। जिसमें से 80 छात्र पहले दिए उपस्थित रहे। पौथिया संवाद के अनुसा,र गांव के दोनों विद्यालयों में पंजीकृत 161 छात्रों में से 120 विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें