हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में तपोभूमि के पास एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर परिजन उसके पास पहुंचे और भाग रहे आरोपी को पकड़ कर जमकर मारा पीटा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। शनिवार देर शाम इमिलिया थोक निवासी एक पांच वर्षीय मासूम शौच के लिए नाले के किनारे गई थी। तभी मोहल्ले के युवक सुरेश कुशवाहा ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
उधर बच्ची के काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश में निकले। जब नाले किनारे पहुंचे तो बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर परिजन बच्ची की ओर दौड़ पड़े। तभी आरोपी भागने लगा। तो उसे पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़ित के पिता पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब हो कि इसके पहले भी आरोपी रेप की घटना में जेल गया था। मौजूदा समय में जमानत पर बाहर है।