फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बरसाती नाले में नहाते बालक की डूबने से हुई मौत, बाइक से ले गए शव

Mon, 13 Sep 2021 01:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बाइक पर शव ले जाते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के थाना सुमेरपुर के कुंडौरा में सोमवार सुबह करीब 9 बजे तीन अन्य बच्चों के साथ बरसाती नाले में नहाने गया 12 वर्षीय बालक की डूब गया। बालक के डूबने पर घर लौटे बच्चों ने घटना की सूचना उनकी मां सुभद्रा को दी।
विज्ञापन


इस पर रोती बिलखती मां नाले के पास पहुंची। आसपास खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला। इस बीच कानपुर सागर हाईवे किनारे बैठकर रोती बिलखती मां को देख ऑटो से आ रहे सुमेरपुर निवासी शुभम द्विवेदी ने वाहन रुकवाकर उनसे घटना के बारे में पूछा और ऑटो खाली कराकर बेटे को लेकर सदर अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें