फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे टेक्नीशियन की पत्नी समेत 10 डेंगू की चपेट में आए

विज्ञापन
शहर के लोनिवि कालोनी में दवा का छिड़काव करते कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। 10 नए मरीजों में जिला अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन की पत्नी और सफाई कर्मी का बेटा भी शामिल है। डॉक्टरों ने नए मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को 24 डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। नए मरीजों में अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन की पत्नी प्रीती 29 वर्ष निवासी अस्पताल कालोनी, अस्पताल की सफाई कर्मी का बेटा अंश आठ वर्ष, विवेकनगर निवासी शिव मंगल 46 वर्ष, मोहल्ला पठकाना निवासी अनिल कुमार 16 वर्ष, मेरापुर निवासी लक्ष्मी 21 वर्ष, पारारैपुरा निवासी छेदी लाल 54 वर्ष, डामर कुरारा निवासी अंकित 15 वर्ष, फत्तेपुर मौदहा निवासी सोमवती 14 वर्ष, इमलिया निवासी सलोनी 11 वर्ष और कालोनी निवासी अनुराग 31 वर्ष शामिल हैं। फिजीशियन आरएस प्रजापति ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज शुरू किया गया है।
गांव में डेंगू के मरीज मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त
कुरारा। भैंसापाली व डामर में डेंगू मरीज मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वहीं कस्बा में भी एक ही परिवार के पांच लोगों को डेंगू बुखार होने पर कानपुर में इलाज चल रहा है। भैंसापाली निवासी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुत्र दीपांशु (14) को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। जिसका इलाज कस्बे में कराया। लेकिन राहत न मिलने पर कानपुर लेकर गए। वहां जांच करने पर डेंगू बुखार के पुष्टि हुई। इलाज के बाद गुरुवार को गांव वापस लेकर आए हैं। अरविंद कुशवाहा ने बताया कि दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है न ही सफाईकर्मी आते हैं। गंदगी की वजह से बीमारियां फैल रही हैं। कस्बे के वार्ड 11 निवासी मनोज यादव ने बताया कि उनके साले अमित कुमार (21) व पत्नी प्रतिभा (30), प्रज्ञा (14), आशुतोष (12), नित्या (4) को डेंगू बुखार होने पर कानपुर में इलाज कराकर लौटे हैं। साले का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें