फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात कराने पर महिला की मौत

Thu, 19 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी महिला का जबरन गर्भपात करा दिया। हालत बिगड़ी तो सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के साथ मारपीट कर जबरन गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हुसैनगंज निवासी सीमा परवीन पत्नी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी तबस्सुम की शादी दो दिसंबर 2007 को कस्बे के तकिया मोहल्ला निवासी सैफउद्दीन उर्फ बच्चू के साथ की थी।

हैसियत के मुताबिक दहेज दिया। बताया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसको दो बेटियां पैदा र्हुइं। तीसरा गर्भ पेट में आने पर जबरन सुमेरपुर कस्बा ले आकर उसका गर्भपात करा दिया। उसकी हालत खराब हो गई तो उसे कस्बे के सीएचसी लाया गया। इसकी सूचना उसे दी गई।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी के बाद स्थानीय थाने में सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल और  सीओ यशवीर सिंह ने जांच की। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सैफुद्दीन सहित अन्य ससुरालियों पर धारा 498ए/304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें