फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

Thu, 19 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। क्षेत्र के नरेंद्र बारा गांव का ललई (50) आठ दिन से लापता है। घरवाले उसके अपहरण करके हत्या का शक जता रहे हैं। खोजबीन के बाद मंगलवार को चचेरे भाई की तहरीर पर पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ कौशाम्बी पुलिस ने अधेड़ को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में एसओ ने बताया कि लापता अधेड़ और आरोपी दोनों की खोजबीन कराई जा रही है। जल्द ही घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्र बारा गांव निवासी राम खेलावन ने बताया कि उसका चचेरा भाई ललई (50) के  कोई बेटा नहीं है। चार बेटियों में तीन बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की भी शादी की कोशिश में वह लगा था। इसके लिए ही उसने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की जमीन बेची थी। बताया जाता है कि जमीन बिक्री से मिला सारा पैसा उसने पड़ोसी गांव के अपने एक परिचित व्यक्ति के पास रखा था।

इसी बीच नौ फरवरी की रात वह अचानक वह घर से लापता हो गया। अचानक उसके गायब होने से घर-परिवार के लोग सन्न रह गए। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। खोजबीन करने के बाद राम खेलावन ने मंगलवार को चचेरे भाई ललई के लापता होने की जानकारी कौशाम्बी कोतवाली पुलिस को दी। इसमें उसने उसी व्यक्ति पर ललई को अगवा करने का शक जाहिर किया है। जिसके पास जमीन बिक्री का ललई ने पैसा रखा था। साथ ही घरवाले ललई के साथ अनहोनी की आशंका से भी भयभीत है।
विज्ञापन


चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं अधेड़ के लापता होने के बाद से इलाके में चर्चाओं का भी बाजार गरम है। एसओ कौशाम्बी शिव आसरे ने बताया कि अधेड़ को अगवा करने के बाद कहीं रखा गया है या फिर उसके साथ अनहोनी हो गई है। इसकी सच्चाई आरोपी युवक की धर पकड़ के बाद ही सामने आएगी। पुलिस आरोपी और लापता अधेड़ दोनों की खोजबीन में लगी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें