क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों
के नदारद रहने पर सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं गैरहाजिर
अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की जिद पर अड़ गए।
ब्लाक प्रमुख गीता राजपूत के समझाने बुझाने पर सदस्यों का गुस्सा शांत हुआ।
विकास
खंड सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक प्रमुख ने कहा कि
पीने के पानी की व्यवस्था प्राथमिकता के तौर पर की जाए। कहा कि ग्राम स्तर
पर खराब पड़े हैंडपंपो की मरम्मत एवं रिबोर का कार्य एक सप्ताह के भीतर हर
हाल में कराकर ग्राम पंचायत सचिव प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएं।
कार्य
में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूर्व की
बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। सहायक लेखाकार सोम प्रकाश निगम ने
वर्ष 2014-15 के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। मनरेगा योजना के
बारे में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदित्य कुमार अवस्थी ने प्रधानों को
विस्तृत जानकारी दी।
मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2014-15 की कार्ययोजना
एवं लेबर बजट पर विचार किया गया। सदस्यों ने अपने-अपने गांवों की समस्याएं
रखीं और नई कार्ययोजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में
राजकुमार दाऊ, रामबाबू प्रधान अलरा गौरा, रामदास बसवारी, अशोकरानी, क्षेत्र
पंचायत सदस्य सुरेश कुमार दीक्षित, महेश कुमार राजपूत, महेश कुमार सविता,
अजीत कुमार, जितेंद्र कुमार सहित दो दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य व
प्रधान मौजूद रहे।