फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बुग्गी में टक्कर मारी, छह घायल

Thu, 30 Apr 2015 11:56 PM IST
सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की बस ने भूसा लेने जा रही डनलप बुग्गी को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

घटना गुरुवार सुबह पांच बजे की है। नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी सरबर 40 पुत्र अख्तर, मोहम्मद आलम उर्फ लल्ला 20, मुन्ना 22, भोला 24 पुत्रगण ताहिर, जुबैर 24 पुत्र मुन्ने, सलीम 35 पुत्र शफीक डनलप बुग्गी से भूसा लेने खंदक के पास जा रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने पीछे से बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डनलप के परखच्चे उड़ गए। इस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पाकर सपा विधायक ओमकार सिंह यादव जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें