फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहिया टीम ने टूर्नामेंट की ट्राफी जीती

Sat, 17 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव करहिया में बुंदेलखंड स्तरीय जय मां काली क्लब के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में करहिया टीम ने बांदा की टीम को 6 रनों से पराजित कर यह मैच जीत लिया। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने विजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देने के साथ ही उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड स्तरीय इस टूर्नामेंट में नौ मैच खेले गए। कल हुए फाइनल मैच में करहिया और बांदा के बीच  मुकाबले में करहिया ने बांदा की टीम को 6 रनों से हराया।

इस टूर्नामेंट के आयोजक ग्राम प्रधान रामऔतार कुशवाहा ने गांव की पेयजल समस्या, तो पूर्व प्रधान महेश्वरीदीन ने गांव में बनाए गए सरकारी अस्पताल में अभी तक किसी चिकित्सक के तैनात नहीं होने और इस भवन के खंडहर होने पर विधायक से मांग की है कि अस्पताल को जल्द चलाया जाए।
विज्ञापन


साथ ही गांव में सीसी मार्ग बनाया जाए। विधायक ने कहा कि मार्च तक पानी की टंकी बनवाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं लोहे की पाइप लाइन बिछवाने के लिए लगातार वह अधिकारियों व शासन से संपर्क बनाए है। वह 24 घंटे जनता की सेवा में समर्पित है।

इस मौके पर पार्टी नेता इदरीश खान, दिनेश यादव, लतीफ अहमद बच्चा सहित अन्य मौजूद रहे।  संचालक मनीष सिंह, मनीराम प्रजापति, रज्जन यादव, शिवशरण यादव, रामबरन यादव, देवनारायन, प्रदीप मिश्रा रहे। अंपायर की भूमिका छोटेलाल, बीरेंद्र सिंह व कमेंट्रेटर ओमेंद्र तिवारी, राजेश, चरन सिंह रहे। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें