फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और सर्राफा दुकान में सेंध, एक लाख की चोरी

Sat, 17 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात एक और सर्राफा दुकान को निशाना बनाया। यहां नकब लगाकर तकरीबन एक लाख का माल पार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला सूफी खां निवासी विजय वर्मा की पांचाल घाट पर ममता ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम विजय वर्मा दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोराें ने दुकान के पीछे से नकब लगा दिया। इसके बाद दुकान में रखे आर्टिफिशियल और सोने के जेवर चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह दुकानदार पहुंचा तो चोरी होने की जानकारी हुई। चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सर्राफा दुकान में चोरी की एक और वारदात से इलाके के दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया।

दुकानदार ने बताया कि चोर उनके यहां से 6 हजार की नगदी और एक लाख रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर कोतवाली में दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। व्यापारियाें का कहना है कि चोर लगातार सर्राफा दुकानों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस कुछ नहीं कर रही। वह चोरी की वारदाताें का खुलासा भी नहीं कर पा रही है। बताते चलें किन विगत एक हफ्ते से चोर लगातार सर्राफा दुकानों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस कुछ भी कर पाने में नाकाम दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें