मौदहा। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के गहबरा गांव निवासी राजेश कोरी (27) ने अपने घर में फांसी लगा ली। फंदे पर उसे झूलते देख परिजन आननफानन में सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया काफी समय से पत्नी मायके में थी। जिससे राजेश दुखी रहता था। इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अपने पीछे एक ढाई वर्ष का पुत्र व पत्नी को छोड़ गया है। घटना से परिवार में कोहराम है। (संवाद)