मौदहा। रविवार रात दो स्थानों पर हारजीत की बाजी लगा रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। दरोगा प्रहलाद सिंह ने दीनदयाल विद्यालय के पीछे रागौल में जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 3430 रुपये बरामद किए हैं।
वहीं कस्बे में ब्लाक के पीछे नई बस्ती में दरोगा राहुल मिश्र ने चार जुआड़ियों को पकड़ा। मौके से भागे एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मालफड़ 4150 व जामा तलाशी में 450 रुपये व एक स्मार्टफोन बरामद किया है। वहीं थाना सिसोलर के भमई गांव में पांच लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 1500 रुपये बरामद किए हैं। (संवाद)