भरुआसुमेरपुर। कस्बे को उंछाथोक में सुबह आग तापते समय हुए विस्फोट में एक पशु व्यापारी सहित दो लोग झुलस गए। गुरुवार को सुबह उंछा थोक निवासी सोनू पांडेय के दरवाजे पर आग जल रही थी। यहां पर पशु व्यापारी राजेश द्विवेदी अपने एक साथी जंगबहादुर सिंह के साथ बैठकर आग ताप रहे थे।
अचानक आग में पड़े किसी सामान से तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। चपेट में आकर राजेश द्विवेदी व जंगबहादुर सिंह झुलस गए। दोनों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है। (संवाद)