फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दो दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल श्रमिक का इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। जलालपुर के धौहल बुजुर्ग गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया उनके छोटे भाई राजीव अहिरवार (45) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार दोपहर राजीव गांव से घर की ओर जा रहे थे। तभी रहंटिया बिवांर मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर से उनका इलाज कराया। मगर अंदर की चोटें होने से उनकी हालत बिगड़ गई। सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। रामप्रकाश का कहना है उचित इलाज न मिलने के चलते उनके भाई की मौत हुई है। श्रमिक की मौत से उनकी पत्नी सुमन, पुत्री सरिता, भूरी, मोटो व दो वर्षीय पुत्र विवेक बेसुध हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें