फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुलिया पर लगा जाम, पैदल निकले राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जलालपुर मार्ग पर निर्माण के दौरान नहर बाईपास की जर्जर पुलिया को तोड़कर बनाया जा रहा है। जिसके चलते रविवार सुबह यहां घंटों जाम लगा रहा। वाहन न निकलने पर यात्रियों को डेढ़ किमी पैदल चलकर कस्बा पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के आंबेडकर चौराहे से करीब डेढ़ किमी तक जलालपुर मार्ग जर्जर है। इससे आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मार्ग निर्माण को लेकर मोहल्ले के लोगों ने अनेक बार अधिकारियों से शिकायतें कीं। दो साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी का रास्ते में घेराव कर चुके हैं। इसको देखते विधायक मनीषा अनुरागी के प्रयास से मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कर दिया गया है।
मार्ग पर जर्जर नहर पुलिया को तोड़ कर नए सिरे से बनाया जा रहा है। वाहनों को निकलने के लिए खेतों से कच्चा रास्ता बनाया गया है। बारिश के चलते रास्ते में कीचड़ होने पर निकलना मुश्किल है। रविवार को दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। जिसके चलते करीब चार घंटे तक आवागमन ठप रहा। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से वाहनों को निकाला। तब कहीं जाकर जाम खुला। उधर स्यावरी गांव के समीप व पीली कोठी नहर बाईपास के पास भी पुलिया तोड़ कर बनाई जा रही है। जिससे आवागमन में भारी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें