फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में गूंजे सिद्धिविनायक के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर गणेश उत्सव मनाने का अनुमति न दिए जाने से लोग घर पर ही सिद्धिविनायक की मूर्ति स्थापित कर पूजन कर रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय है। कस्बे में नगर पंचायत के सामने सिद्धिविनायक की प्रतिमा स्थापित कर बीते कई वर्षों से पूजन के साथ धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार रोक है।
विज्ञापन

इस वर्ष भी श्रीगणेश सेवा समिति ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन अनुमति नहीं मिली। इस पर स्थानीय स्तर पर गणेश भक्त छोटी प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन कर रहे हैं। गणेश सेवा समिति के सदस्य अच्चू शिवहरे ने बताया प्रशासन की रोक के चलते उन्होंने घर पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित कर परिवार सहित पूजन कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें