फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न पं. गोविंद वल्लभ पंत जयंती मनाई

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में पं.गोविंद बल्लब के चित्र में मार्ल्यापण करते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में कलक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न पं. गोविंद वल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जयंती का सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वतंत्र भारत में उप्र के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, विचारक, मनीषी तथा लेखनी से सशक्त थे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर हेमंत कुमार चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी जयप्रकाश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने कहा वह मुख्यमंत्री होने के बावजूद चाय पानी का खर्च स्वयं वहन करते थे। लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यू ट्यूब चैनल एवं फेसबुक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। मुकुल कुशवाहा सहित अन्य छात्रों ने विचार रखे। आचार्य बलराम सिंह, सुनीत सचान, वेदप्रकाश शुक्ल सहित अन्य शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें