राठ। पैदल सड़क पार कर रहा युवक बाइक की टक्कर से घायल हो गए। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जरिया थानाक्षेत्र के रिगवारा खुर्द गांव निवासी जगमोहन राजपूत ने बताया मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनके पुत्र नरेंद्र कुमार (30) खेत से घर लौट रहे थे। गांव के पास सड़क पार करते समय राठ की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर नरेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। जगमोहन ने बताया उनके पास 25 बीघा कृषि भूमि है। मृतक पुत्र उनके साथ खेती में हाथ बंटाते थे। अभी उनका विवाह नहीं हुआ था। चार भाइयों छत्रपाल, रामपाल व भूपेंद्र में तीसरे नंबर के थे। युवक की मौत पर मां लाड़कुंवर का रो रोकर बुरा हाल है।