फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 46 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना के सर्वाधिक 46 मामले शनिवार को सामने आए। इनमें तीन स्वास्थ्य कर्मी, डब्लूएचओ का एक चिकित्सक, वृद्धा आश्रम के 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में सुमेरपुर पीएचसी से दो स्वास्थ्य कर्मी, जिला महिला अस्पताल व डब्लूएचओ का एक एक चिकित्सक समेत जिले भर 46 लोग कोरोना से संक्रमित मिले है। मौदहा संवाद के अनुसार- कस्बा व आसपास 14 कोविड प्रभावित मिले हैं। इस माह अब तक 35 कोविड के मामले आए हैं। जिनमें 29 सक्रिय केस बताए गए है। सीएचसी के अधीक्षक डा. जयप्रकाश साहू ने बताया कि शनिवार को 12 मामले सीएचसी में जांच के बाद निकले हैं। दो मामले टिकरी व भरखरी गांव के बाहर हुई जांच में मिले हैं। 24 घंटे में 130 सैंपल लिए गए। सभी के घरों में तलाश करने पर एक मामला उपरौस का दूसरा मराठीपुरा, हैदरगंज व छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में ही संबंधित मिले। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने बताया कि परेहटा में 15 वर्षीय बालक, परछछ में 30 महिला, पाटनपुर में 55 वर्षीय, 26 वर्षीय अन्य महिला, टिकरी बुजुर्ग में 20 वर्षीय युवक वही भरखरी में 30 वर्षीय एक महिला कोरोना प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें