फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे मतदान से जुड़ी हर सुविधा की ले सकेंगे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/महोबा। अगर आप स्मार्टफोन चलाते हैं तो निर्वाचन से संबंधित सारी जानकारी आपको स्मार्ट फोन पर आसानी मिल जाएगी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। मतदान संबंधी सभी जानकारियां आपके मोबाइल से ही मिल जाएंगी। चाहे वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशना हो, मतदाता बनना हो या फिर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करानी हो आदि अन्य सब जानकारियां और सुविधाएं निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मोबाइल एप से पाना संभव है।
विज्ञापन

महोबा के उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सुरेश वर्मा व हमीरपुर के उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि फिलहाल सात ऐसे मोबाइल एप हैं, जिससे आप समस्त जानकारियां प्राप्त सकते हैं। इनकी सहायता से घर बैठे मतदाता सूची देख सकेंगे, दिव्यांग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं आचार संहिता उल्लंघन के फोटो, वीडियो भी आयोग को सीधे भेजे जा सकते हैं। विधानसभाओं में कंप्यूटरों पर कर्मचारी नियुक्ति कर दिए गए हैं। जहां से भी कोई शिकायत प्राप्त होती है। उधर टीमें भेजकर कार्रवाई कराई की जाएगी।
सुविधा कैंडिडेट एप
-इस एप के जरिए प्रत्याशी आनलाइन नामांकन कर सकेंगे। इससे अनुमति भी प्राप्त कर सकते हैं। यह एप सिर्फ प्रत्याशियों के इस्तेमाल के लिए है।
पीडल्यूडी एप
यह एप दिव्यांग, बुजुर्ग और असहाय मतदाताओं के लिए यह एप काफी कारगर है। इस पर सभी सुविधाएं उन्हें मिलेंगी। सूची में नाम देखने के साथ ही घर बैठे डाक मतपत्र के जरिए मतदान के लिए पंजीकरण भी करा सकेंगे।
विज्ञापन

वोटर हेल्पलाइन
-इस एप से मतदाता पंजीकरण, शिकायत, चुनाव परिणाम, मतदाता पंजीकरण जान सकेंगे। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन, मतदाता सूची में संशोधन, आदि की सुविधा ले सकते हैं।
नो योर कैंडिडेट एप
इस एप के माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि किस विधानसभा में कौन प्रत्याशी है और उसके ऊपर कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उसकी संपत्ति कितनी आदि जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
----------------------
गरुण एप
-इस एप के जरिए मतदाता अपने मतदान केंद्र और बूथ के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। जो उन्हे बूथ तक पहुंचने में और बूथ के बदल जाने में सहायता मिल जाएगी।
--------------------------
ऑब्जर्वर एप
इस एप से मतदाताओं को आब्जर्वर हेल्पलाइन मिलेगी। इसके अलावा प्रेक्षक अपनी विस वार रिपोर्ट मौके से ही चुनाव आयुक्त को भेज सकेंगे।
---------------------
सी विजिल एप
इस एप से आम मतदाता आचार संहिता उल्लंघन पर शिकायत भेज सकते हैं। प्रत्याशियों या उनके समर्थकों द्वारा कहीं आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो उसकी फोटो, वीडियो भी इस एप के माध्यम से भेज सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा। इस एप के माध्यम से 100 मिनट के अंदर कार्रवाई पूरी की जाती है। 5 मिनट में शिकायत संबंधित अधिकारी को भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें