फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य महकमे में ई-टेंडरिंग

Wed, 21 Jun 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब स्वास्थ्य विभाग में भी ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू होेगी। ऐसे में कोई काम कराने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। विभाग ने यह निर्णय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए लिया है। ई-टेंडरिंग शुरू होने से अफसर व नेता अपने चहेतों को काम नहीं दिला सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ़. रवींद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में जो भी टेंडर जारी किया जाता था, वह सब अब ई-टेंडर के जरिए कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग के टेंडर भी ई-टेंडरिंग के जरिए ही होंगे। इसके लिए पूरी जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी। इसमें काम का स्टेटस और काम में लागत से लेकर कई डिटेल होंगे। इसमें किसी भी जानकारी को छुपाई नहीं जा सकेगी। ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू होने से पूरी टेंडर प्रक्रिया अफसरों, कर्मचारियों से लेकर आम जनता की भी निगाह में रहेगी। यह सारा काम मुख्यालय की देखरेख में होगा। उन्होंने बताया कि आरसी लिस्ट की दवाओं को छोड़कर जो भी जरूरी दवा खरीदी जाएगी तो वह भी ई-टेंडर के जरिए ही। स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से ई-टेंडरिंग की व्यवस्था लागू की गई है। अब सभी टेंडर ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें