फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरूवा के थानेदार अरुण, इंस्पेक्टर गोपाल सस्पेंड

Mon, 27 Aug 2018 02:28 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर। उरूवा थानेदार अरुण कुमार सिंह और गुलरिहा थानेदार रहे इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। एक पर लापरवाही बरतने तो दूसरे पर छेड़खानी के आरोपी को छोड़ देने पर कार्रवाई की गई है। एसपी की रिपोर्ट पर एसएसपी शलभ माथुर ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


एसएसपी दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक गगहा थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया था कि पशुओं को उरूवा इलाके से लादा जाता है।

इसमें कार्रवाई करने के मामले में उरूवा के थानेदार अरुण कुमार की लापरवाही सामने आई थी। वहीं गुलरिहा थाने में अतरौलिया निवासी मुकेश कुमार पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज था। विवेचक प्रमोद कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़कर हवालात में रखा था, मगर थानेदार रहे इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने 20 मई को आरोपी को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें