फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड के रिजल्ट में खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा 18 जुलाई को जारी किए गए मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल के रिजल्ट में कई खामियां सामने आई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सैकड़ों छात्रों को बोर्ड ने अनुपस्थित बताते हुए फेल कर दिया है। कई प्रश्नपत्रों पर शून्य नंबर देकर उन्हें अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। पिछली बार भी इस तरह की लापरवाही से कई परीक्षार्थी फेल हुए थे।
शनिवार को मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार के सहायक अध्यापक मोहम्मद आजम ने बताया कि 25 परिक्षार्थियों ने यह शिकायत की है कि पूरी परीक्षा देने के बाद भी उन्हें सभी विषयों में अनुपस्थित दिखा दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी मदरसों का करीब 30 फीसदी रिजल्ट गड़बड़ है। हर रोज दर्जनों परीक्षार्थी समस्या लेकर मदरसे आ रहे हैं। परीक्षार्थियों को स्वयं रजिस्ट्रार मदरसा शिक्षा परिषद के यहां से इन खामियों को सही कराना होगा। इसके लिए परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर जाकर उपस्थिति पंजिका की छायाप्रति और इंटरनेट से निकले रिजल्ट की कॉपी, प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी, केंद्र व्यवस्थापक द्वारा अग्रसारित आवेदन पत्र रजिस्ट्रार के यहां भेजना होगा, जहां से खामियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
छात्र और मदरसा के प्रधानाचार्य प्रार्थना पत्र दें तो उसे मदरसा बोर्ड भेजकर पूछा जा सकता है कि छात्रों को क्यों अनुपस्थित किया गया है। जहां तक रिजल्ट में अनुपस्थित हुए छात्रों का मामला है। इसके लिए उन्हें लखनऊ मदरसा बोर्ड परिषद ही जाना होगा।
- धर्मदेव त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें