फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से चार की मौत, नौ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस का प्रकोप अब और तेज हो गया है। 24 घंटों में मेडिकल कॉलेज में बीमारी से चार मरीजों की मौत हो गई और नौ नए मरीज भर्ती किए गए। इस समय 30 मरीजों का वार्ड मेें उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है। वार्ड में रोज ही नए मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। देवरिया के रामपुर कारखाना निवासी 14 माह के मासूम आयुष पुत्र अरविंद, गोपालगंज निवासी तीन वर्षीय रजनी पुत्री राजेश, पिपराइच निवासी पांच वर्षीय मोहनी पुत्री कुंदरो और खजनी के मंझरिया निवासी ढाई वर्षीय प्रीति पुत्री रामू की बीमारी से मौत हो गई। इसके साथ ही देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के दो व संतकबीरनगर के तीन नए मरीज 24 घंटे में इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती किए गए। इसके साथ इस साल बीमारी से मौतों की संख्या 95 पहुंच गई है। जनवरी से अब तक मेडिकल कॉलेज में 298 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें