फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर पोर्ट से उड़ान के लिए जागरण अभियान शुरू

Sat, 22 Jun 2019 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोहसा चौराहे से जनजागरण यात्रा का शुभारंभ करते राजेश प्रताप राव और उनके समर्थक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेकुआटार। कुशीनगर एयरपोर्ट बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले विधानसभा क्षेत्र के सोहसा मठिया चौराहे पर शनिवार को जनजागरण अभियान की शुरुआत समिति के अध्यक्ष राजेश प्रताप राव के नेतृत्व में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नौजवान, दुकानदार, मजदूर और छात्रों ने भाग लिया। लोगों ने एयरपोर्ट के समर्थन में हस्ताक्षर भी किया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष राजेश प्रताप राव ने कहा कि प्रदेश सरकार कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हटाने की साजिश कर रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उड़ान के लिए 19 जुलाई की तिथि तय की है। यहां के लोग चाहते हैं कि इसी तिथि से उड़ान चालू हो। अगर तय तिथि पर उड़ान शुरू नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

जनजागरण के माध्यम से कुशीनगर की जनता को विकास के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, और जनता स्वयं आगे बढ़कर अपनी लड़ाई लड़ रही है। कुशीनगर की जनता जाग चुकी है। हर हाल में अपना हक लेकर रहेगी। सोहसा चौराहे से शुरू होकर सोहसा मठिया, परवरपार, रामनगर, कुरमौटा आदि गांवों में जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शमसाद, राधेश्याम जायसवाल, मधुसूदन कुशवाहा, मंटू राव, प्रदीप सिंह, केशव गुप्ता, राहुल मद्धेशिया, वकील मद्धेशिया, चंद्रिका प्रजापति, गिरजा गुप्ता , सदानंद मद्धेशिया, चंदन तिवारी, सुरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप सिह सैंथवार, मोनू तिवारी, जितेंद्र यादव, राकेश सिंह, विनय राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें