फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिनों में चुनौती बना 50254 वाहनों का तामीला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव में मतदान में लगे अफसरों व कर्मियों के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने 50254 वाहनों का अधिग्रहण किया है। इनमें बस, मिनी बसों समेत हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। वाहनों के अधिग्रहण का तामीला कराने के लिए जनपद के 17 थानों की पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। मगर अभी तक सभी वाहनों का तामीला नहीं हो सका है। मतदान के लिए 23 फरवरी को वाहनों की मांग की गई है। वाहनों को तामीला कराना पुलिस के लिए चुनौती बनी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने 20 सीटर व उससे अधिक सीटों वाली बसों समेत मिली बस व हल्के मिलाकर कुल 50254 वाहनों का अधिग्रहण किया है। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने सभी 50254 वाहन मालिकों को अधिग्रहण नोटिस जारी की है। सभी वाहन मालिकों को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से थानों की पुलिस को नोटिस का तामीला कराने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन थानों की पुलिस अभी तक 80 फीसदी ही तामीला करा सकी है। संभागीय परिवहन विभाग ने बसों व मिनी बसों को
शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान के साथ ही हल्के वाहनों को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 25 फरवरी को चालक के साथ ही वाहन मालिकों व चालकों के मोबाइल नंबर समेत आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मगर अभी तक सभी वाहनों को तामीला पुलिस नहीं करा सकी है। 16 दिनों में 50254 वाहनों को तामीला कराना पुलिस के लिए चुनौती बनी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव कराने के लिए 50254 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। पुलिस अधीक्षक के माध्यम से 17 थानों की पुलिस को 50254 वाहनों का तामीला कराने की नोटिस भेजी गयी है। तामीला के बाद समय पर वाहनों न भेजने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन

बबिता वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें