फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिपाही ने पकड़ा महिला का हाथ, बोला- हवालात में डाल दूंगा

Tue, 19 Sep 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह बच्चों में विवाद हो गया। सिपाही ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। विधवा महिला अपनी सास के साथ थाने पर पहुंची तो सिपाही ने उससे अभद्रता की। उसका हाथ पकड़कर घसीटते हुए हवालात में बंद करने की धमकी भी दी। आरोप है कि पूरे दिन थाने पर बैठाए रखा और शाम को 500 रुपये लेकर छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की है। मामले में जांच के आदेश दे दिये गए हैं।
विज्ञापन

गांव की एक महिला ने बताया कि सोमवार को उसके घर के बच्चों का गांव के कुछ बच्चों से खेलते समय विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंचे सिपाही अमरनाथ ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। जब वह अपनी विधवा बहू के साथ थाने पहुंची तो सिपाही अमरनाथ ने अभद्रता करते हुए उसकी बहू का हाथ पकड़ लिया और घसीटते हुए हवालात में बंद करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि सिपाही ने पूरे दिन उसे और उसकी विधवा बहू को थाने पर बैठाए रखा और शाम को 500 रुपये लेकर छोड़ा। पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की है। शिकायती पत्र पर पूरे प्रकरण की जांच के लिए कहा गया है।
सिपाही अमरनाथ का कहना है कि बच्चों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। थानेदार मेला ड्यूटी में गए थे, इसलिए शाम को दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया। महिला का आरोप निराधार है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि वह मेला ड्यूटी में गए थे। सिपाही अमरनाथ से जानकारी ली गई है। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

महिलाओं के मामलों की सुनवाई के लिए जिले के 17 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गईं हैं। जहां महिला उपनिरीक्षक समेत महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात रहती हैं। इसके बावजूद महिलाओं के मामलों को लेकर पुलिस सजग नहीं है। महिलाओं के मामले में पुरुष सिपाहियों के हस्तक्षेप से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें