फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने निकला छात्र लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सुबह घर से पढ़ाई करने के लिए स्कूल बैग लेकर साइकिल से निकला 13 वर्षीय बालक लापता हो गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करनैलगंज ग्रामीण के बरवलिया कलहंसन का है। यहां के निवासी रमेश कुमार सिंह द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि उनका लड़का उज्जवल प्रताप सिंह (13) बुधवार की सुबह करीब 5 बजे स्कूल बैग व साइकिल लेकर घर से निकला था।
काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू कराई गई। सभी रिश्तेदारों सगे संबंधियों व परिचितों में खोजबीन के बाद जब उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

तो स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई दी गई। तहरीर में उज्जवल घर से कुछ पैसे भी लेकर निकला था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है और बालक की तलाश तेज कर दी है।
उधर बच्चे की तलाश में परिजनों ने सोशल मीडिया पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही बरामदगी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें