फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर अड़े कांग्रेसी, दिया धरना

विज्ञापन
गोंडा के कुन्दरखी चौराहे पर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बजाज चीनी मिल कुंन्दरखी चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल की अगुवाई में गुरुवार को किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल ने बताया कि चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना योगेन्द्र सिंह ने कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से वायदा किया था कि 28 फरवरी तक चीनी मिल किसानों के गन्ना मूल्य बकाया का संपूर्ण भुगतान कर देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
भुगतान न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी। मगर मिल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया। इसलिए कार्यकर्ताओं ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है। जो भुगतान होने तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

धरने में कांग्रेसी नेता दिलीप शुक्ला ने कहा कि बजाज चीनी मिल किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है चीनी मिल प्रबंधन यह बताए कि दो प्रतिशत सीएसआर के मद में कहा खर्च कर रही है और कहोबा से निकली चमदई नदी का अस्तित्व ही खत्म हो गया।
जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा अरबों रुपये दबाए हुए बैठी चीनी मिल ने कोविड-19 में भी भुगतान नहीं किया। धरने में शुक्ला प्रसाद शुक्ला, अनिल कुमार पांडेय, डॉ. सद्दाम हुसैन, जैनुलआब्दीन खान, पंचमराम सिंह, ओपी शर्मा, डॉ. राज बहादुर सिंह, सत्या पटेल, राकेश सिंह, संत बक्स मिश्रा, मोहम्मद असलम, विनोद प्रधान, अरुण एडवोकेट, ओम प्रकाश वर्मा, पप्पू खान, शिव बहादुर सिंह समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें