फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को निखारने की मुहिम में जुटी हैं संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कोरोना संकट कम होने के बाद अब प्रतिभाओं को संवारने में कई संस्थाएं आगे आई हैं। एलबीएस डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति के साथ मिलकर संस्थाओं ने प्रतिभाओं को मंच पर आने का मौका दिया। वहीं नारी ज्ञानस्थली की ओर से भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दो सालों से आयोजन बंद रहे तो प्रतिभाएं भी मन मारकर बैठ गईं। अब कई संस्थाओं ने कदम बढ़ाया है तो उनके भी चेहरे खिले हैं। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

शहर के टाउन हाल में सांस्कृतिक संध्या आगाज का आयोजन किया गया। इसके तहत लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत व नृत्य पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। प्रियांशी गुप्ता के रॉक डांस से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। साक्षी सोनी ने देश रंगीला रंगीला... गीत पर डांस कर सबको झुमा दिया। शिल्पा सिंह व आरती गुप्ता ने आकर्षक प्रस्तुति से लोगों को आह्लादित कर दिया।
शुभम सोनी ने अपनी सुमधुर काव्य प्रस्तुति से लोगों को वाह-वाह करने को विवश कर दिया। मंजरी सिंह व शची तिवारी ने डांस से खूब तालियां बटोरीं। देवेश प्रताप मिश्र ने अपने सोचेंगे तुम्हें प्यार करें... गीत से सभी का मन मोह लिया। रोहित शुक्ल ने बागवान फिल्म का गीत भावपूर्ण ढंग से पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष कार्यक्रम की मूल प्रेरणा वर्षा सिंह, प्राचार्या डॉ. वंदना सारस्वत, सचिव उमेश शाह और गुंजन शाह आदि अतिथियों को बैज अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनीष सिंह, डॉ. अमन चंद्रा, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. आरएस सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें