फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य का चित्रों से दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्कूलों में चित्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

छात्रों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने अमर उजाला की मुहिम को सराहा और कहा कि इससे छात्रों की प्रतिभा में निखार आएगा।
जिले के दयानंद शिक्षक संस्थान, मंगुरा में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने चित्रकारी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के सांवल बिहारी मिश्र ने कहा कि छात्रों को एक बेहतर मौका दिया गया।
विज्ञापन

वह अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने छात्रों को ऐसे अवसर दिए जाने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगुरा बाजार में भी छात्रों में उत्साह दिखा।
प्रधानाचार्य कृष्ण नरायन त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्रों में उत्साह है। अमर उजाला की मुहिम को सराहा। साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल की सराहना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें