खोड़ारे गोंडा। विकास खंड बभनजोत में शनिवार को उलमाओं की बैठक दारुण उलूम एजाज मुस्तफा कस्बा खास में हुई। इसमें उलमाओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मौलाना गुलाम जीलानी ने किया। मुख्य अतिथि मौलाना गुलाम अब्बास अली रिजवी सदस्य रजा का स्वागत रजा एकेडमी के जिला अध्यक्ष अल्लामा मौलाना असरार अहमद फ़ैजी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना रबीउल्लाह ने किया।
मुख्य अतिथि मौलाना अब्बास रजवी ने कहा कि हमारी तंजीम रजा एकेडमी का उद्देश्य किसी भी मजहब के बारे में गलत ढंग से टिप्पणीकरने वालों के खिलाफ ऐसा सख्त कानून बनाया जाए। जिससे कोई भी शख्स किसी धर्म चाहे हिन्दू धर्म या मुस्लिम धर्म या सिख व ईसाई धर्म हो देवी देवता व पीर पैगम्बर पर आपत्तिजनक शब्द बोलने से पहले हजारो बार सोचे। हमारी तंजीम इस पर कानून बनाने की मांग कर रही है। सभी जनपदों में हमारे उलमा द्वारा मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जा रहा है साथ ही हमारी तंजीम का मकसद है पूरे देश और देश के सभी प्रदेशों में आपसी भाई चारा कायम रहे उन्होंने वसीम रिजवी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वसीम रिजवी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजना चाहिए, सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते है अंत में मौलाना असरार अहमद फ़ैजी ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई उसका ईमानदारी से निर्वाहन होगा और जब भी खादिम को याद करेंगे हमेशा आप की ख़िदमत में हाजिर रहूंगा।
बैठक में मौलाना जीलानी मौलाना नजीर मौलाना डॉक्टर शफीक मौलाना अब्दुल मुबीन मौलाना मुस्ताक, मौलाना गुलाम गौस मोहम्मद मौलाना महबूब निजामी मौलान अब्दुल कलाम मौलाना वसीम मौलाना कमर अंजुम कारी आसिफ रजा मौलाना गुफरान हाफिज शरीफ करी मेराज मौलाना उसामा मौलाना इजहार, मौलाना उस्मान कारी मुबारक मजहर गोंडवी मौलाना नईम हाफिज मुसर्रत हाफिज मोजीव आदि उपस्थित रहे।